Home JHARKHAND प्रथम श्रेणी मैच के लिए धनबाद के तीन स्टेडियम का निरिक्षण करने पहुँचे BCCI के पदाधिकारी

प्रथम श्रेणी मैच के लिए धनबाद के तीन स्टेडियम का निरिक्षण करने पहुँचे BCCI के पदाधिकारी

by Khelbihar

धनबाद : बीसीसीआइ के पिच व ग्राउंड्स कमेटी के सदस्य एसबी सिंह रविवार को धनबाद के तीन स्टेडियम का दौरा कर निरीक्षण किया। वे यहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच के आयोजन की संभावना तलाशने आए थे।

क्यूरेटर एसबी सिंह ने इस दौरान डिगवाडीह के टाटा स्टेडियम, जियलगोरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और मुगमा के प्रभात स्टेडियम का निरीक्षण किया। सिंह ने तीनों मैदान के विकेट व आउटफील्ड की प्रशंसा की। हालांकि कहा कि प्रथम श्रेणी मैच के आयोजन के लिए जो चीज जरूरी है, उसमें ड्रेसिंग रूम काफी अहम है।

उन्होंने यहां स्टेडियम में आवश्यक सुधार के बारे में धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। कहा कि कुछ जरूरी सुधार के बाद यहां अगले सत्र में प्रथम श्रेणी के मैच कराए जा सकेंगे। इस दौरान मुगमा के प्रभात स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि यहां भी मैच कराए जा सकते हैं।

उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध इक्विपमेंट के बारे में जानकारी भी ली। कहा कि इस संबंध में वे धनबाद के तीनों स्टेडियम की रिपोर्ट जेएससीए को सौंपेंगे। इस दौरान धनबाद क्रिकेट संघ की ओर से बिनय कुमार सिंह, उत्तम वश्विास, बाल शंकर झा, बीएच खान, धर्मेंद्र कुमार, वेणुगोपाल, महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े