दुबई 14 नवंबर: पाकिस्तान से भारत आखिर क्यों नही खेलता है कभी भी द्विपक्षीय सीरीज यह सवाल आपके मन में भी उठते ही होंगे . जबकि आपको मालूम हो की पाकिस्तान और भारत का मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को आईसीसी की किसी टूर्नामेंट का इंतजार करना पड़ता है .

इसी पर बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की दोनों देशों के बीच क्रिकेट की शुरुआत करना रमीज राजा और मेरे हाथ में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में रिश्ते राजनीति के कारण खराब हुए हैं।

दादा का मानना है की पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज को बोर्ड के हाथ में नहीं है। विश्व टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक दूसरे से खेलती हैं। द्विपक्षीय क्रिकेट को वर्षों से रोक दिया गया है और यह कुछ ऐसा है जिस पर संबंधित सरकारों को काम करना है। यह रमीज के हाथ में नहीं है और न ही मेरे।

दादा का यह भी मानना है की उन्होंने यह भी कहा कि खेल मॉडल को राजनीति ने खराब कर दिया है और अभी यह यथास्थिति है और हम इस मुद्दे पर जल्दी में नहीं हैं क्योंकि हमें अपने घरेलू और स्थानीय क्रिकेट पर ध्यान देना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago