• 1. बीसीसीआई की वर्चुअल एसजीएम की बैठक में शामिल हुए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी।
  • 2. बीसीसीआई की वर्चुअल एसजीएम की बैठक में बीसीए अध्यक्ष ने रखी अपनी राय ।

पटना 29 मई :  बीसीसीआई द्वारा पूर्व से निर्धारित भारतीय समयानुसार अपराहन 12:00 बजे से बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) की वर्चुअल विशेष आम सभा (एसजीएम) की बैठक आज आहूत की गई।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस वर्चुअल एसजीएम की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के ऑफिशियल वेबसाइट पर 28 मई को इस वर्चुअल मीटिंग का लिंक भेज दिया गया था और बीसीए की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ने बीसीसीआई की वर्चुअल एसजीएम की बैठक में शामिल होने के लिए बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को अधिकृत किया था।

जिस पर बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बिहार क्रिकेट संघ कि ओर से प्रतिनिधि के रूप में बीसीसीआई की वर्चुअल विशेष आम सभा की बैठक में शामिल हुए और बिहार क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी अपनी बारी आने पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के शेष बकाया राशि व सर्पोटिंग स्टॉफों के बकाया राशि का भुगतान करने सहित बीसीसीआई द्वारा संघ को दी जाने वाली अनुदान राशि पर विशेष रूप से चर्चा किया और अपनी बातों को मजबूती से रखते हुए बीसीए को अभिलंब अनुदान राशि मुहैया कराने के लिए बीसीसीआई से आग्रह भी किया हैं ।

बीसीसीआई की इस विशेष आम सभा की बैठक में शिरकत कर रहे बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि बीसीसीआई ने भारतीय मानसून को ध्यान में रखते हुए औपचारिक रूप से सितंबर-अक्टूबर में मौसम की चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल 2021 के शेष मैचों का आयोजन कराने का निर्णय सदस्यों के सर्वसम्मति से लिया ।

जिसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ शेष सत्र को यूएई में स्थानांतरित करने के लिए एक अनौपचारिक समझौता कर चुका है।जबकि बीसीसीआई ने देश में कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए भारत में आयोजित होने वाली आईसीसी (ICC) पुरुष वर्ग टी-20 विश्व कप-2021 की मेजबानी करने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से और समय मांगने की अपील करेगी।
आईसीसी की बैठक 1 जून 2021 को होनी है जिसमें संभवत: टी- 20 विश्व कप 2021 के आयोजन स्थल पर चर्चा होने की पूरी संभावना है।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा है कि अब सभी लोगों को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ जुड़कर संघ और खेल व खिलाड़ियों के हित में कार्य करना चाहिए साथ हीं साथ भ्रामक अफवाह फैलाने वाले लोगों से कोसों दूरी बनाए रखें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago