पटना। कटक (ओड़िशा) में चल रहे अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने सचिन के आल राउंड प्रदर्शन के बदौलत अरुणाचल प्रदेश को 91 रनों से हरा कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। सचिन ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी झटके .
मैदान गीला होने के कारण मैच देर से प्रारंभ हुआ , जिस कारण मैच को 34-34 ओवर का कर दिया गया. इस जीत के बाद बिहार अपने पूल में 20 अंक पाकर सबसे ऊपर है .बिहार का अगला मैच 12 नवम्बर को मेघालय से है.
इस मैच में बिहार ने टॉस जता और बल्लेबाजी करने का निर्णय किया . बिहार की टीम ने 34 ओवर में आठ विकेट पर 234 का स्कोर खड़ा किया . बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने नाबाद 76 रन बनाये तो सकीबुल गनी 38, आशुतोष -30 सब्बीर , बिभूति और अभिषेक ने 14-14 विकास झा 9 (नॉट आउट) और मनमोहन ने 5 रन बनाये. अरुणाचल की ओर से मोजदुल खान और समय बत्रा ने दो –दो तथा ताना तेती , आकाश, लीचा और लीखा ने एक एक विकेट लिए .
जवाब में उतरी अरुणाचल की टीम 32.5 ओवर में 133 रन बनाकर आल आउट हो गयी. अरुणाचल की और से मो गाजी ने 58 , आकाश 46, अशर 10 , मोजदुल 5, समय 2 और लीचा ने एक रन का योगदान दिया . बिहार की ओर से सकीबुल ने 3, विकाश और सचिन ने दो-दो तथा रणधीर और मनमोहन ने एके के विकेट लिए , जबकि एक खिलाडी रन आउट का शिकार हुआ .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…