पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में चल रही वीमेंस अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दुसरे मैच में भी बिहार को हार का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बिहार को सात विकेट से पराजित किया। बिहार का अगला मैच 15 नवम्बर को त्रिपुरा से है।
गुवाहाटी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को शहर के जजेज फील्ड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 71 रन बनाये। श्रुति गुप्ता ने 7, अपूर्वा कुमारी ने 10 , हर्षिता भारद्वाज ने 11, कप्तान शिखा सिंह ने 6 , याशिता सिंह ने 17 , आराध्य राज ने 3 और रचना कुमारी ने 8 रन बनाये। रेलवे की ओर से पोपरी और ऋतू ने दो-दो, कषमा और तानु ने एक एक विकेट लिए.
जवाब में रेलवे ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रेलवे की ओर आरती ने 25 , नुज़त ने 16, स्नेहा ने 4, लक्ष्मण यादव ने 14, जिलू पोपरी ने नाबाद 9 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रीति कुमारी और निवेदिता ने एक एक विकेट चटकाये।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…