पटना : बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के द्वारा किए जा रहे अवैध कार्यों का ख़ुलासा आज प्रेसवार्ता में किया जाएगा।
आज शुक्रवार को पटना के फ्रेज़र रोड़ स्थित यूथ हॉस्टल में दोपहर 1 बजे से बिहार क्रिकेट लीग(BCL) के कन्वेनर ओम प्रकाश तिवारी,बीसीऐ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा,बीसीए के पूर्व कन्वेनर सुबीर चंद्र मिश्रा द्वारा एक प्रेसवार्ता किया जा रहा है। इसकी सुचना बीसीएल के लेटर हैड से जारी पत्र से मिला है।
इस प्रेसवार्ता में बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा अनैतिक एवं अवैध तरीके से किए जा रहे कार्यों का ख़ुलासा करने की बात कही जा रही है।
आपको बता दे अध्यक्ष राकेश तिवारी पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप दिल्ली के एक थाने में लगा था लेकिन बताया गया की पुलिस ने छानबीन के बाद अध्यक्ष राकेश तिवारी को निर्दोष पाया और वह केस जूठा था जिसके बाद अध्यक्ष ने एक मामला उसी थाने में दर्ज कराया था।
अध्यक्ष राकेश तिवारी ने एक अख़बार से ख़ुद को फसाने का आरोप बीसीएल के संयोजक ओम प्रकाश तिवारी पर लगाया था और पुलिस ओम प्रकाश तिवारी को पकड़ने के लिए पटना में छापा भी मारा था।
अब ओम प्रकाश तिवारी अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा किए जा रहे कार्यों का ख़ुलासा आज करने जा रहा है। देखना है प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कौन कौन से खुलासे होते है।।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…