बेगूसराय प्रीमियर लीग:- बेगूसराय कैपिटल्स ने इलेवन स्टार कचहरी को 9 विकेट से हराया

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह व मणि कुमार सिंह के स्मृति में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में बेगूसराय कैपिटल्स ने एलेवन स्टार कचहरी को 9 विकेट से पराजित किया .

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलेवन स्टार कचहरी की पूरी टीम 71 रन पर सिमट गई 17 वे ओवर में एलेवन स्टार कचहरी की ओर से विश्वजीत ने 27 रन और भानू ने 16 रनों का योगदान दिया एलेवन स्टार कचहरी के 5 बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं ही पार कर सकी बेगूसराय कैपिटल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजा ने 3 विकेट और कृष्णा और अभिषेक आनंद ने दो-दो विकेट झटके .

जवाब में उतरी बेगूसराय कैपिटल्स की टीम ने 8 वे ओवर में जीत दर्ज कर लिया कैपिटल की ओर से मुरारी ने नाबाद धुआंधार 36 रनों की पारी खेली और अभिषेक आनंद ने नाबाद 23 रनों की एलेवन स्टार कचरी की ओर से एकमात्र 1 विकेट गोलू ने प्राप्त किया

इस मैच का मैन ऑफ द मैच अभिषेक आनंद को आकाश रिजनिंग क्लासेस के निदेशक आकाश कुमार बेगूसराय प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार पप्पू मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा दिया गया मैच के मुख्य निर्णायक सुधीर गुप्ता और कंचन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद इमरान और उद्घोषक के रूप में मोहम्मद जावेद और बेगूसराय क्रिकेट के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश थे बेगूसराय प्रीमीयर लीग के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कल का मैच नागदह नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन नौला के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago