बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम बनी बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग चैंपियन।

बेगूसराय: 4 अप्रैल 2022 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर फाइनल का खिताब जीता।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण क्रिकेट क्रिकेट क्लब 40 ओवर के मैच में 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई श्री कृष्ण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन अंकित राज ने 38 और सोमदेव साहनी ने 36 रनों का योगदान दिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिकेत झा ने 8 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके वही अजिंक्य ने 1 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 30 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान अजिंक्य 46 रन बनाए वहीं युवराज ने 43 रनों का योगदान दिया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट मो जकारिया ने 4 विकेट झटके।

शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए मो सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैंने ऑफ द मैच का पुरस्कार और विजेता और उपविजेता ट्रॉफी को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन राजीव रंजन कक्कू मृत्युंजय कुमार वीरेश सुनील सिंह अशोक सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया।

वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब ऋषि मेहता को दिया गया इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार रणवीर कुमार प्रेम रंजन पाठक शोभित कुमार विवेक कुमार एंपायर के रूप में चैंपियन और विश्वजीत थे स्कोरर के रूप में रामकुमार थे राहुल कुमार सुमित कुमार मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago