बेगूसराय लीग:-नौला ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 67 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर पुल डी का दूसरा लीग मैच नौला और बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

नौला के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 40 ओवर के मैच में नौला की टीम 7 विकेट खोकर 253 रनों का लक्ष्य रखा नौला की ओर से अभिनव बाला ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली और अभिनव आनंद 32 रन बनाए सोनू शर्मा ने 26 रन बनाए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान प्रेम रंजन पाठक ने 2 विकेट प्राप्त किए और मोहम्मद दानिश ने 2 विकेट प्राप्त किया .

इसके जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 35 वे ओवर में 186 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से दिलजीत ने 39 रन बनाए और मोहम्मद दानिश ने 35 रन बनाए और राम विनीत सरन ने 30 रन बनाए नौला की ओर से अभिराज ने 4 विकेट प्राप्त किए और पुष्कर ने 3 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत नौला की टीम ने बेगूसराय नगर क्लब को 67 रनों से पराजित किया

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश निधि सनी मुकेश मौजूद थे इस मैच के मुख्य एंपायर चंदन कुमार और प्रह्लाद कुमार थे स्कोरर के रूप में निधि कुमार थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल पुल डी का तीसरा लीग मैच दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर और नौला के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago