Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय आनंद नारायण शर्मा प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.
श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 236 रनों का लक्ष्य दिया श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से आदित्य सोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 90 रनों की पारी खेली भारतने 31रन और गौरव 30 रनों की नाबाद पारी खेली बलिया की ओर से जितेंद्र ने 2 विकेट और सुमित ने 1 विकेट अजहर ने 1 विकेट प्राप्त किया.
जवाब में उतरी बलिया की टीम 36 वे ओवर में बलिया की टीम 183 रन पर सिमट गई बलिया की ओर से विकास ने 70 रन बनाए राजीव ने 23 रन बनाए वहीं श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से राजेश ने 4 विकेट कुलवंत और भारत ने 2-2 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने बलिया को 48 रनों से पराजित किया इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद रब्बान मोहम्मद दानिश आलम रणवीर कुमार निधि कुमार मौजूद थे.
इस मैच के मुख्य एम्पायर प्रह्लाद कुमार और चंदन कुमार थे स्कोरर के रूप में मोहम्मद दानिश थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल जिले के दो मैदान पर सीनियर डिवीजन के लीग मैच खेले जाएंगे मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर पुल सी का दूसरा लीग मैच बलिया और बखरी के बीच खेला जाएगा और वही आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर लोहिया नगर और गढ़हरा के बीच खेला जाएगा!
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…