बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में कुल 19 टीम होंगे शामिल,देखे टीम लिस्ट,

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्मृति शेष स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय आनंद नारायण शर्मा स्वर्गीय विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में कुल 19 टीमें शामिल हुई है जिसमें 4 टीमों को क्वालीफाइंग मैच खेलने होंगे

क्वालीफाइंग मैच कल से मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर खेले जाएंगे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिले के चार मैदान के ऊपर इस बार सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा जिसमें मटिहानी हाई स्कूल के मैदान आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान गांधी स्टेडियम बेगूसराय में लीग मैच खेले जाएंगे

कुल 19 टीम इस जिला क्रिकेट लीग में शामिल होंगे वह इस प्रकार है :- बेगूसराय क्रिकेट क्लब, बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब, मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब, बछवारा क्रिकेट क्लब, छौराही क्रिकेट क्लब, चेरिया बरियारपुर क्रिकेट क्लब, बखरी क्रिकेट क्लब, दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया रचियाही क्रिकेट क्लब, गढ़पुरा क्रिकेट क्लब,गढ़हरा क्रिकेट क्लब, बीहट क्रिकेट क्लब, बरौनी क्रिकेट क्लब, तेघरा क्रिकेट क्लब, नौला क्रिकेट क्लब शामिल है

कल से क्वालीफाइंग मैच खेला जाएगा क्वालीफाइंग मैच में कुल 4 टीमें रखी गई है गढ़हरा, चेरियाबरियारपुर, छोराही और रचियाही की टीम शामिल है इस ग्रुप के विजेता टीम सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग वाले ग्रुप में प्रवेश करेगी सभी मैच 50-50 ओवर का खेले जाएंगे! 8 नवंबर को बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का मैच की तिथि और जिला क्रिकेट लीग ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा!,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago