बेगुसराय ज़िला U16 स्व० भगवान दत्त मेमोरीयल लीग जनवरी माह के अंत में

बेगुसराय। ज़िला U16 स्व० भगवान दत्त मेमोरीयल ज़िला लीग जनवरी माह के अंत तक प्रारम्भ होंगे। बेगुसराय ज़िला क्रिकेट एसोशिएशन ने U16 ज़िला लीग की मेजवानी का दायित्व गढ़पुरा क्रिकेट क्लब को दिया है। गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव श्री महेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़पुरा क्रिकेट क्लब पहले भी U16 ज़िला लीग स्व० भगवान दत्त मेमोरीयल लीग के रूप में सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है।

इस बार पुन: गढ़पुरा क्रिकेट क्लब को यह दायित्व मिला है जिसे गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ज़िम्मेदारी से कर्तव्य का निर्वाहन करेगा। महेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि ज़िला के सभी निबंधित एवं इक्षुक U16 क्लब एवं एकेडमियों को 10 जनवरी तक क्लबों एवं एकेडमियों के सभी खिलाड़ियों का ज़िला में निबंधन करा लेना है तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों के काग़ज़ातों को जाँच कर निबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दिया जाएगा।

श्री दत्त ने बताया कि सभी मैच अधिकतम 50 ओवरों के होंगे परन्तु मौसम के अनुसार ओवरों में कटौती किए जा सकते हैं तथा सभी मैच जय मंगला हाई स्कूल मंझौल एवं प्रखंड मैदान चेरीया बरियारपुर में आयोजित होंगे। निबंधित क्लब एवं इक्षुक एकेडमी लीग में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की सूची जन्म प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र के साथ महेश दत्त मोब० न० +91 96506 18049 या रणवीर कुमार मोब० न० 75496 75995 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago