बेगुसराय अंडर-16 लीग:-अजीत सहगल के अर्दश्तक से छौराही की टीम विजयी।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगुसराय अंडर 16 ज़िला लीग पुल बी का मेज़बानी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब को मिला है। बुधवार को पहला मैच छौराही क्रिकेट क्लब बनाम श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब बेगुसराय खेला गया।

छौराही ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में विपक्षी टीम को 188 रनो का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 18वे ओवर में ही महज़ 98 रनो पर ढेर हो गई। छौराही के अजीत सहगल के शानदार 88 रनो का योगदान दिया। राहुल ने 5 तो किशन ने 4 विकेट झटके। राहुल को 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाने के लिए उन्हें मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया। श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब बेगुसराय की ओर से नीशु ने सर्वाधिक 21 रन बनाए।

इस उद्घाटन मुक़ाबले में श्री मति इंदिरा देवी ( पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्ष) के द्वारा उद्घाटन फ़ीता काटकर किया गया। साथ ही मौजूद विजय ठाकुर, रविभूशन सहनी (एडीपीओ शिक्षा विभाग), वालेश्वर सिंह, शुशील सिंघानिया, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार दीप, दीपक कुमार (लेवल A कोच), रणवीर कुमार एवं कौशल किशोर सिंह ने गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव महेश दत्त को मेज़बानी के लिए बधाई दी।

श्री मति इंदिरा देवी ने अपने अभिवादन में कहा कि महेश दत्त ने इस क्षेत्र में क्रिकेट को पुनः जीवित किया है और गढ़पुरा हाई स्कूल के मैदान में टर्फ़ विकेट बनाकर ना सिर्फ़ गढ़पुरा का बल्कि ज़िला का नाम रौशन किया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago