बेगूसराय 08 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला बरौनी और बछवारा के बीच आर के सी उच्च विद्यालय के मैदान पर खेला गया!
बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर बेगूसराय के पूर्व कप्तान प्रेम रंजन पाठक मो शकील मो दानिश बसंत कुमार निधी कुमार विवेक कुमार मौजूद थे!
बछवारा के कप्तान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए बछवारा की ओर से मो शोएब ने 30 रन बनाए आशीष ने 19 रन बनाए और कुमार सानू ने 17 रनों का योगदान दिया बरौनी की ओर से मो अनवारुल ने 2 विकेट सौरभ 3 विकेट और आलोक राज ने 2 विकेट प्राप्त किया!
जवाब में उतरी बरौनी की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 में हूं घर में बरौनी ने 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बरौनी की ओर से निकेश ने 40 रन बनाए अंकुश ने 26 रन बनाए और सरवर ने 26 रन बनाए बछवारा की ओर से सर्वाधिक राहुल बिहारी दो विकेट प्रिंस और राजकुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में बरौनी ने बछवाड़ा को 5 विकेट से पराजित किया!
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का दूसरा लीग मैच गांधी स्टेडियम बेगूसराय में श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा और वही तीसरा लीग मैच आर के सी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर तेघड़ा क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा! इस मैच के मुख्य एंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे स्कोरर निधि कुमार थे।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…