पटना 28 अक्टूबर: राजधानी के फतुआ में NIOC क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रामधारी सिंह दिनकर अंडर-17 ट्राफी में बीते कल बुधवार को लाल चैम्प क्रिकेट एकेडमी इलेवन और बेगुसराय प्लेइंग इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया जिसमे बेगुसराय ने 6 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली.
टॉस बेगुसराय इलेवन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिससे लाल चैम्प क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ा और लाल चैम्प की टीम 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 84 रन ही बना सका जिसमे सबसे अधिक आशुतोष आनंद ने 24 रन और चेतैन्य ने 14 रनों का योगदान किया . गेंदबाजी में सुमन ने चार ,सचिन तीन,युवराज,क्षितिज और आदित्य को एक एक विकेट मिला .
85 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगुसराय इलेवन की टीम देवराज के 26 रन ,आदित्य नाबाद 18 रन और युवराज के 17 रनों के मदद से लक्ष्य को 13.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया .गेंदबाजी में चेतैन्य को तीन और निखिल को एक विकेट मिला .आज का मैन ऑफ़ द मैच सुमन कुमार को दिया गया है .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…