Begusrai:स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह और मनी कुमार सिंह के स्मृति में खेले जा रहे हैं बेगूसराय प्रीमीयर लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय चैलेंजर्स ने बरौनी किंग्स इलेवन को 29 रनों से हराया .
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए बेगूसराय चैलेंजर्स की ओर से मोहम्मद दानिश ने 37 रन और बल्लेबाज नानू ने 33 रन का योगदान किया वही चंदन गिरी ने 23 रन बनाए
बरौनी सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान निधि को एक और सनी को एक विकेट प्राप्त हुए जबकि शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए बरौनी सुपर किंग्स क्षेत्र रक्षकों ने तीन खिलाड़ियों को रन आउट किया .
जवाब में उतरी बरौनी सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बरौनी सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन कुंदन 20 रन और निधि ने 20 रनों का योगदान दिया वही बेगूसराय चैलेंजर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रेम रंजन पाठक और दिलजीत को तीन-तीन विकेट प्राप्त हुए शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोहम्मद दानिश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा के महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू बेगूसराय प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान अनिल भारती मो शकील मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के द्वारा दिया गया.
इससे पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त बेगूसराय के मशहूर डॉक्टर निशांत रंजन में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बेगूसराय में इस तरह का क्रिकेट होना निश्चित तौर पर हम लोगों के लिए गर्व की बात है और इस तरह का क्रिकेट आगे भी होता रहे! इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश रंजीत कुमार पासवान मोहम्मद शकील विवेक कुमार मोहम्मद सोहेल कृष्ण मोहन पप्पू मौजूद थे .
इस मौके पर आज के मुख्य निर्णायक सुधीर गुप्ता और कंचन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद इमरान और सिद्धार्थ कुमार के उद्घोषक के रूप में मोहम्मद जावेद और मीडिया प्रभारी विवेक कुमार थे
बेगूसराय प्रीमियर लीग के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया बेगूसराय प्रीमियर लीग का का फाइनल मुकाबला 17 जनवरी को बेगूसराय कैपिटल्स और बेगूसराय चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…