बेगूसराय प्रीमियर लीग में मो आलम का शानदार शतक से बरौनी सुपर किंग जीता

  • बरौनी सुपर किंग की टीम बीपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचा
  • बरौनी सुपर किंग के मो आलम ने शानदार शतक जमाया।

बेगूसराय:  गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच बरौनी सुपर किंग और मून राइजिंग बेगूसराय के बीच खेला गया बरौनी सुपर किंग के कप्तान मो दानिश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में बरौनी सुपर किंग की टीम 2 विकेट खोकर 183 रनों का लक्ष्य रखा बरौनी सुपर किंग की ओर से मो आलम ने शानदार 69 गेंद में 108 रनों की शानदार पारी खेली और वही रजनीश मुन्ना ने 45 रन बनाए और वही मूनराइज बेगूसराय की ओर से राजेश ने 1 विकेट और अरुण ने 1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी मून राइजिंग बेगूसराय की टीम 20 ओवर में 154 रन पर पूरी टीम सिमट गई मून राइजिंग बेगूसराय की ओर से सिद्धार्थ 32 रन बनाए और अश्वनी 42 रन बनाए और वही बेगूसराय सुपर किंग की ओर से सर्वजीत ने 4 विकेट प्राप्त किया और वासुदेव ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बरौनी सुपर किंग ने मून राइजिंग बेगूसराय को 29 रनों से पराजित किया।

इस मैच का उद्घाटन बेगूसराय भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उद्घाटन किया इस अवसर पर बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रेम रंजन पाठक रणवीर राणा बरौनी सुपर किंग के मो आलम को शानदार शतक लगाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन सिंह राजीव रंजन कक्कू मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच का मुख्य एंपायर नीतीश कुमार और अनिकेत मोरिया थे ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार थे बीपीएल का ग्रुप बी का पहला लीग मैच 11 दिसंबर से खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago