बेगूसराय सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब 112 रनों से जीती।

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद आनंद शर्मा प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार के स्मृति में 20 वा बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब और मटिहानी नगर के बीच खेला गया.।

मटिहानी नगर के कप्तान अमन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में 145 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से मोहम्मद शाहिद ने सर्वाधिक 59 रन बनाए और सुमित ने 26 रनों का योगदान किया वही मटिहानी नगर की ओर से सुमित 3 विकेट और गुड्डू 3 विकेट और अभिषेक ने भी 3 विकेट प्राप्त किया

जबकि जवाब में उतरी मटिहानी नगर की टीम बेगूसराय क्रिकेट क्लब के गेंदबाज के सामने धराशाई हो गए विकेट गिरने का पतझर लगातार जारी रहा मात्र मटिहानी नगर की टीम 34 रन पर पूरी टीम सिमट गई कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं पार हुए मटिहानी नगर की ओर से अमन ने 7 रन और मोहम्मद तौफीक ने 6 रन का योगदान किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सुमित ने 4 विकेट और अजिंक्य ने 3 विकेट और कप्तान इम्तियाज ने 2 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने मटिहानी नगर को 112 रनों से पराजित किया ।।

बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन प्रोफेसर अमरेश शांडिल्य बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश पंकज सिंह गोपाल कुमार मो रब्बान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस जिला क्रिकेट लीग के मैच का उद्घाटन किया!

इस मैच के मुख एंपायर चंदन शर्मा और प्रह्लाद कुमार थे स्कोरर के रूप में मोहम्मद दानिश थे इस अवसर पर सनी निधि राहुल बहादुर निकेश नांकू आदि मौजूद थे! बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा लीग मैच कल गढ़पुरा क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा! वही मटिहानी हाई स्कूल के मैदान पर क्वालीफाइंग मैच लगातार जारी है!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago