कराटे

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग: मटिहानी क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

बेगुसराय 2 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में मटिहानी क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

आज टॉस जीतकर बलिया क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन एक बार फिर से कप्तान गुलशन ने 70 रन बनाए उनका साथ देते हुए विकास कुमार विराज ने 22 रनों का योगदान दिया मटिहानी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट समित कुमार ने तीन विकेट वहीं शुभम कुमार गुप्ता ने दो विकेट झटके ।।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को 20 ओवर में ही हासिल कर लिया मटिहानी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन बिपिन यादव ने 31 रन वही मटिहानी क्रिकेट क्लब के कैप्टन आदर्श ने 26 रनों का योगदान दिया बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से एकमात्र सफलतम गेंदबाज मोहम्मद मुकर्रम ने 4 विकेट झटके।

इस मैच का विधिवत उद्घाटन बिहार क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मटिहानी क्रिकेट क्लब के आदर्श को निरंजन सिंह बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मुकेश सिंह और विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस अवसर पर संजीव रंजन सनोज मेगिल प्रेम रंजन पाठक निराला कुमार तरुण कुमार मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

5 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

13 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago