बंगाल के खेल मंत्री का चयन बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम में, देखे

कोलकाता 04 जनवरी: बीसीसीआई द्वारा 13 जनवरी से आयोजित होने वाले रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खेल मंत्री भी खेलते हुए देखे जायेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी मनोज तिवारी का चयन बंगाल के रणजी ट्रॉफी टीम में इस बार किया गया है।

आपको बता दे की मनोज तिवारी फ़िलहाल पश्चिम बंगाल राज्य के खेल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।मनोज तिवारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव में शिबपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी रतिन चक्रबर्ती को चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस की भारी जीत के बाद मनोज तिवारी को खेलकूद मामलों का मंत्री भी बनाया गया।

पिछले दो साल से कोरोना महामारी के बजह से बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी घरेलु टूर्नानेंट शुरू नहीं कराया था। लेकिन इस बार आगामी 13 जनवरी से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होने जा रही है। बंगाल टीम का पहला मुकाबला बेंगलूर में त्रिपुरा के साथ होगा। हलाकि एक बार फिर देश में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है लेकिन फिर भी सीसीसीआई ने कहा है की टूर्नामेंट की शुरुआत तय समय में ही होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago