कैमूर टी-20 क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में भभुआ ब्लास्टर्स ने देवहलिया डैंजरस को 1 रन से हराया

कैमूर 14 अप्रैल: प्रथम कैमूर क्रिकेट लीग T-20 अंडर-14 सह अंडर-16 (पिंक बॉल) के चौथे मुकाबले में भभुआ ब्लास्टर्स ने देवहलिया डैंजरस को बेहद रोमांचक मैच में 1 रन से पराजित किया।

सुबह भभुआ ब्लास्टर्स के कप्तान सौरव कूमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्रितम 44 रन,आलोक 34, नितीश 16,शिवम 15 व प्रियांशु के 10 रन के बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन का मजबुत स्कोर बनाया, देवहलिया डैंजरस के गेंदबाज अजहरू ने शानदार 4 विकेट तथा अरुण, मंजीत व कप्तान तौफीक ने 1-1विकेट हासिल किया।

157 रन का लक्ष्य लेकर उतरी देवहलिया डैंजरस के बल्लेबाज अभिषेक शानदार 51 रन कि पारी खेलते हुए और रवि 24 व अरुण 21 के साथ साझेदारी करते हुए जीत की दहलीज पर पहुंचा कर अपना विकेट गंवा बैठे और टीम को 1 रन हार का सामना करना पड़ा,भभुआ ब्लास्टर्स के कप्तान सौरव ने 3,प्रितम शिवम ने 2-2 और अंकित ने 1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रितम को (44रन व 2 विकेट)के लिए कैमूर जिला के संयोजक अजय सिंह ने प्रदान किया। रेड कैप अभी भी शिवम तथा ब्लू कैप दिव्यांशु के पास सुरक्षित है।मैच में अंपायरिंग सन्नी सिंह व अभिनव सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago