भागलपुर लीग:-शहवाज क्रिकेट क्लब(बरहपुरा) ने बी.सी.ई. क्लब सबौर को 9 विकेट से हराया।

khelbihar.com

Bhgalpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) ने बी.सी.ई. क्लब सबौर को नौ विकेट से पराजित किया।

टॉस शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) ने जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बी.सी.ई. क्लब सबौर की टीम निर्धारित 30 ओवर के खेल में 11 ओवर में ही मात्र 29 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। टीम के सारे बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) की ओर से गेंदबाजी में मो. शाहिल ने 4 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। राजा ने 2 ओवर में 6 रन देकर दो विकेट लिये। महबूब में एक ओवर में 5 रन देकर दो विकेट लिये।

30 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शहवाज क्रिकेट क्लब (बरहपुरा) ने 2.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मो. फैज ने नाबाद 9, सैफ ने नाबाद 4 रनों की पारी खेली। बी.सी.ई. क्लब सबौर की ओर से गेंदबाजी में अमन ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अमन थे। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब सिकंदरपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago