भागलपुर लीग:-भागलपुर क्रिकेट क्लब लीग के फ़ाइनल में,

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जिला क्रिकेट सुपर लीग के पहले बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को भागलपुर क्रिकेट क्लब ने यूथ कॉर्नर को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ कॉर्नर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना पायी। यूथ कॉर्नर की ओर से बल्लेबाजी में राहुल कुमार ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। अमन ने 22 रन बनाए। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गोविंदा और सचिन ने दो-दो विकेट लिये। सुजीत, आदित्य और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिये।

115 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर क्रिकेट क्लब ने 29 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया और फाइनल में जगह बनाई। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में आदित्य आनंद ने नाबाद 31 रन बनाए। सचिन कुमार ने 26 रन बनाए। यूथ कॉर्नर की ओर से गेंदबाजी में बासुकीनाथ ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिये। विनय और अमन ने दो-दो विकेट लिये। राहुल ने एक विकेट लिया।

शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल नवीन क्रिकेट क्लब और यूसीसी के बीच खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका विवेक और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, उपाध्यक्ष पी.के. सिंह, संयोजक मो. फारूक आजम, जगदीश शर्मा, बीसीसीआई कोच संजय कुमार, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago