भागलपुर लीग:-ऋषभ के पंच से खरमनचक क्रिकेट क्लब की शानदार जीत।

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खरमनचक क्रिकेट क्लब ने कर्ण क्रिकेट क्लब नवगछिया को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

खरमनचक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्ण क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर के खेल में 22.2 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी अवनीश ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। खरमनचक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ कुमार (2) ने 5 ओवर में एक मेडन देकर 17 रन पर पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके। प्रीतम यादव ने दो विकेट लिया। गौरव कुमार, गौरव मानस व ऋषभ कुमार (1) ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

51 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरमनचक क्रिकेट क्लब ने बिना कोई विकेट गवाएं 7.4 ओवर में 56 रन बनाकर मैच को दस विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में नवनीत ने नाबाद 35 और कृष्णा ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली। कर्ण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हुए।

अंपायर की भूमिका संजय यादव और सचिन भरद्वाज ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। रविवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में वी.सी.सी. तेलघी बनाम इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब खरीक के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago