Bhaglpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लिग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सोमवार को हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब ने मिराज क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
मिराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 20.5 ओवर खेलकर 104 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में आदित्य ने सर्वाधिक 20 रन बनाएं वही सिंटू ने 14 रनों का योगदान दिया। हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सौरभ ने 4.5 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए। राजू ने 6 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। शुभम ने 2 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 1 रन देकर दो विकेट लिए।
105 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की टीम 22 ओवर में दो विकेट खोकर जरूरी रन जुटा लिए। बल्लेबाजी में अंकित ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली और अभिनंदन ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। वीरू सिंह ने 24 रन बनाए। विकास 17 रन बनाकर नाबाद रहे। मिराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सनी को एकमात्र सफलता मिली। बाकी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए।
इसी प्रकार हिंदुस्तान क्रिकेटक्लब ने मिराज क्रिकेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंपायर की भूमिका धर्मजय व विवेक ने निभाई स्कोरर अमन थे। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम केसीसी कहलगांव के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…