मधेपुरा 07 सितंबर: मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए तदर्थ / परवेक्षीय कमेटी गठित करने की अनुशंसा बिहार क्रिकेट संघ से किया हू यह बातें मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण प्रेस – विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है।।
उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति ( Committee of Management ) का जिसका गठन 18 फरवरी 2017 कोबिहार क्रिकेट एसोसिएशन ( बी.सी.ए. ) के निवर्तमान सचिव के पत्र के आलोक में गठित की गई थी ।
इस कमेटी को 29 सितंबर 2019 को सम्पन्न हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के के द्वारा मान्य किया गया था । इस कमेटी का गठन नॉमिनेशन की प्रक्रिया के द्वारा किया गया था ।
इस कमेटी को अस्तित्व में आए हुए साढ़े चार वर्ष हो चुकी है , जबकि किसी भी कमेटी की अधिकतम अवधि तीन वर्ष होती है । इस कमेटी के अधिकांश पदाधिकारियों के संदर्भ में खिलाड़ियों के द्वारा चयन एवं अन्य क्रिकेटिंग गतिविधियों में उचित प्रक्रिया की उलंघन की लिखित शिकायत लगातार मिल रही है ।
उन्होंने कहा” अध्यक्ष होने के नाते मुझे लगता है कि मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अधिकांश पदाधिकारी खिलाड़ियों के हित कार्य नहीं कर रहे हैं , जिससे मधेपुरा जिला के क्रिकेटरों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है ।
उपरोक्त कारणों से मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए तदर्थ / परवेक्षीय कमेटी गठित करने की अनुशंसा बिहार क्रिकेट संघ से किया हूँ ।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…