कराटे

भारती क्लब मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के अंतिम मैच में भारती क्लब ने संस्कृति क्रिकेट एकेडमी को 199 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39 ओवर में 313 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकाश रंजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए वही सरफराज ने 73,अंकित ने 68 एवं कुणाल ने भी 41 रनों की शानदार पारी खेली।गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दिवाकर ने 3, हिमांशु ने 3, सफदर,सचिन,अंकित एवं शशिकांत ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी संस्कृति क्रिकेट एकेडमी 21 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शशिकांत ने 38, दिवाकर ने 21 एवं सफदर ने 17 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।भारती क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवाशीष ने शानदार 4 विकेट लिए वही सरफराज ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इन दोनों के अलावा तुषार अमर ने एक एवं वाचस्पति ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी सरफराज को दिया गया।आज के अंपायर मनोज कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर आर्यन थे।

जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि कल जिला क्रिकेट लीग का एकदिवसीय फाइनल मैच भारती क्लब बनाम क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago