भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू 74 रनों से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज सीनियर डिवीजन के मैच में भोजपुर क्रिकेट अकादमी और एक्सट्रीम 11 के बीच मैच खेला गया lआज मैच का उद्घाटन संघ के संयुक्त सचिव आलोक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टॉस भोजपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाl भोजपुर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रहीl उसके दोनों ओपनर गुलशन और रित्विज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां गुलशन ने 29 रन बनाए वह रित्विज ने अपने हाफ सेंचुरी54 रनों की पारी खेली lमध्य क्रम में सागर तिवारी ने 37 और शाहबाज अनवर ने 29 रनों का योगदान दियाl 30 ओवर के इस मैच में भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने 198 रन बनाएl एक्सट्रीम 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने दो और सुधांशु ने तीन विकेट प्राप्त किया।

199 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी एक्सट्रीम की टीम गुलशन की अच्छी गेंदबाजी के सामने 124 रनों पर सिमट गईl एक्सट्रीम 11 की ओर से रुद्र प्रताप ने 45 रनों की अच्छी पारी खेलीl भोजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने4 सागर तिवारी ,शाहबाज और उत्तम ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।

आज के मैन ऑफ द मैच भोजपुर क्रिकेट अकादमी के गुलशन कुमार को कौशिक दुलार की ओर से पुरस्कृत किया गया। आज के मैच के अंपायर अभिषेक रंजन और परमजीत सिंह थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अमृतेश मौजूद रहेl कल का मैच स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ग्रीन और राइजिंग स्टार के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago