ईस्ट चम्पारण जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग में भोर क्रिकेट क्लब 54 रन से विजयी

मोतिहारी 05 मार्च: स्व.मल्या बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन पूल-ए के मैच में भोर क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल को 54 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी भोर क्रिकेट क्लब ने रेहान के 27 और आयुष के 15 रन के बदौलत 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रनो का स्कोर बनाया।रक्सौल के गेंदबाज संजय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 जबकि श्रीनिवास ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब रक्सौल की टीम भोर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच लकी के 4 और चंदन के 2 विकेट के सामने 16.3 ओवर में ही 82/10 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।रक्सौल के लिए बल्लेबाजी में श्रीनिवास ने 12 और संजय ने 10 रन बनाए।

मैच में डिस्ट्रिक्ट पैनल अम्पायर कुमार राज व गौरव कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई जबकि स्कोरर की भूमिका प्रकाश सिंह ने निभाया। मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के अलावे कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,टूर्नामेंट कमिटी कन्वेनर सुरेंद्र पांडेय,संयोजक राशिद जमाल खान,मन्नान गनी,अनुशासन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा,जी.के.स्पोर्ट्स के सीएमडी गुलाब खान सहित वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,डॉ नवनीत कुमार व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago