पटना : भारतीय कुश्ती महासंघ से मान्यता प्राप्त एवं ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हलद्वानी ( उत्तराखंड ) में खेली जा रही दूसरी राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर -13 बालक वर्ग के 50 किलोग्राम वजन वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिहार के भूषण कुमार महतो ने हरियाणा के नतिक को 12-04 अंकों के भारी अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि सुगौली ( पूर्वी चम्पारण ) निवासी भूषण कुमार महतो को स्वर्ण पदक जीतने पर ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। श्री किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस लौटने पर भूषण कुमार महतो को सम्मानित किया जायेगा।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…