गोपालगंज : जिला क्रिकेट संघ गोपालगंज बड़ी उपलब्धि हासिल काटने जा रहा है। एक ही जिले के तीन खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन 2023 में शामिल किया जा सकता है और अगर खिलाड़ियों पर बोली लगी तो इस बार गोपालगंज के तीन खिलाड़ी आईपीएल खेलते भी दिख सकते है।।
आईपीएल ऑक्शन में जिला क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी अनुज राज,सचिन कुमार सिंह और शाकिब हुसेन का नाम शामिल हो सकता है क्योंकि इसके लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चूका है।।तीनो खिलाडी आईपीएल 2023 में होने वाले ऑक्शन में शामिल हो सकते है।।
जिला संघ के सचिव साकेत गिरी
जिला क्रिकेट संघ के सचिव साकेत गिरी ने बताया कि आने वाले समय में ये खिलाडी ipl टीम और भारतीय टीम में दिखेंगे खिलाड़ियों मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत है आईपीएल जैसे मंच पर मौके की ।
खिलाड़ियों ने इस वर्ष मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का कमाल दिखाया। जिसकी बदौलत इनका रजिस्ट्रेशन 2023 IPL के लिए किया गया।सबसे बड़ी बात है कि गोपालगंज ने जिस तरह से क्रिकेट की ऊंचाइयों को छूना शुरु किया है इससे जिला ही नहीं राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह और उमंग की अनुभूति हो रही है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…