कराटे

कैमूर जिला जूनियर डिवीज़न लीग में स्टार सीसी की कुदरा सीसी पर विराट जीत

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दुसरा मुकाबला शुक्रवार को स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में जुनियर कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा और स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया के बीच खेला गया जिसमें स्टार सी सी ने कुदरा सी सी को 115 रन से हरा दिया,

सुबह स्टार के कप्तान तौफीक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहला विकेट जल्दी खोने के बाद तौफीक के 54 गेंदों में 86 रन (13चौके),गंगा शर्मा के 44 गेंदों में 40,अभिषेक 16 गेंद में 27 रन (2छक्के 1चौके)और युवराज के12 रन के सहायता से स्टार ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 215 रन बनाए, गेंदबाजी में कुदरा सीसी के लेगस्पिनर धीरज ने सर्वाधिक 4 विकेट,नीतीश ने 3 विकेट और उत्कर्ष, अंकित व संकल्प ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी कुदरा सीसी की पुरी टीम बड़े स्कोर के दबाव में और स्टार के कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 23.5 गेंद में मात्र 100 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई जिसमें प्रशांत ने 24,मानव ने 15,धीरज नाबाद 13 और संकल्प व राजपुत्र ने 10-10 रन बनाये स्टार सीसी के तरफ से युवराज ने 6 ओवर में 12 रन देकर 4,अजहरुद्दीन ने 3.5 ओवर में 20 रन खर्च करके 3 और अभिषेक,अभय और मंजीत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार सी सी के गेंदबाज युवराज को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए जिले के वरीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।

मैच के दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह और निखिल, शशी,हरीओम, प्रियांशु, नीरज, सुधीर, बिहारी, दिव्याशुं,सुर्यांश सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।शनिवार को साईं भारती क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago