कैमूर जिला क्रिकेट लीग में विनर सीसी की साईंभारती सीसी पर बड़ी जीत

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला रविवार को खेला गया जिसमे विनर क्रिकेट क्लब ने साईंभारती क्रिकेट क्लब को 88 रन से हरा दिया।

सुबह विनर के कप्तान हरिओम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाये जिसमे हरिओम ने 51 गेंदो में 10 चौके और 1 छक्के की सहायता से 66 रन बनाए इसके अलावा नरेंद्र जाडेजा ने 30 गेंदो पर 34 रन,विवेक यादव ने 30 गेंदो पर 32 रन,विराज सिंह ने 27 गेंदो पर 29 रन तथा श्रीजह सिमंत ने 24 गेंदो में 20 रनो का योगदान दिया, साईंभारती की ओर गेंदबाजी करते हुए आनंद,नमन और शिव कुमार ने क्रमशः 23-47 और 32रन खर्च करके 2-2 विकेट तथा राज तिवारी ने 1 विकेट हासिल किया।

,जवाब में 208 विजयी रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती सीसी की पुरी टीम विनर सी सी के कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 19.4 गेंद में मात्र 103 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई जिसमें आनंद ने 46 गेंद में 32 रन,अर्पित आनंद ने 34 गेंद में 25 रनऔर अमन ने 12 रन बनाये,विनर सीसी के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी किया जिसमें कप्तान सुर्यांश ने 4.5 ओवर में 25 रन देकर 3,राधेकृष्ण ने 5 ओवर में 27 रन खर्च करके 3,मो.इस्तेखार ने और नरेंद्र जाडेजा व विराज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनर सी सी के कप्तान हरिओम को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए जिले के वरीय खिलाड़ी संजय सिंह पटेल ने प्रदान किया, मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया।

मैच के दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह और वरीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल सहित अमृत चौबे,अंशुल,हिमांशु सिंह,बिल्लू, शशी सिंह,हरीओम, प्रियांशु,प्रदीप, सुधीर, बिहारी, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।सोमवार का मैच साईं भारती क्रिकेट क्लब और जुनियर रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago