पटना : नई दिल्ली में 23 से 25 तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप बाउल्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार बाउल्स स्पोर्ट्स टीम की घोषणा कर दी गयी है।
टीम की घोषणा करते हुए बाउल्स स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि बिहार बाउल्स स्पोर्ट्स टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बाउल्स स्पोर्ट्स असोसिएशन ऑफ बिहार की अध्यक्ष-सह-सदस्य,बिहार विधान परिषद रीना यादव,उपाध्यक्ष सुजय सौरभ,राज्य संयोजक गूंज शिवजी चतुर्वेदी,आरबीआईएन लेबोरेटरीज प्रा.लि.के महाप्रबंधक राकेश मिश्रा,ईश्वर दयाल वेलफेयर ट्रस्ट की सचिव अनामिका पासवान,संघ के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर,डीआरपीएसपीएम की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली मित्रा, क्रिकेट कॉमेंटेटर सुरेश कुमार मिश्रा ” पिंकू” ने शुभकामनाएं दीं।
घोषित बिहार बाउल्स स्पोर्ट्स की टीम इस प्रकार है –
.पुरूष वर्ग – प्रतीक राज ( कप्तान ),उज्जवल कुमार,शिवम कुमार,सुधांशु कुमार,अनिकेत कुमार,रणधीर कुमार,निशांत सिंह धोनी।
प्रशिक्षक – मनोज खाटेकर, प्रबंधक – ज्ञान प्रकाश।
महिला वर्ग – माधवी कुमारी ( कप्तान ),कोमल कुमारी,शिवानी कुमारी,काजल कुमारी,स्वेता प्रिया,प्रिंसी कुमारी,अनामिका कुमारी,अंजली कुमारी,अर्चना कुमारी।
प्रशिक्षक – नेहा रानी,प्रबंधक – विक्की प्रकाश।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…