पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू अंडर—25 क्रिकेट में बिहार को पहली पारी में बढ़त के लिए 102 रन की दरकार है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 48 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बना लिए है।
राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और गोवा के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार ने पहले दिन बनाए गए 6 ओवर में एक विकेट खोकर 21 रन से आगे खेलते हुए दूसरे दिन का मैच समाप्त होने तक कप्तान आकाश राज के नाबाद 74 व ए आनंद के नाबाद 32 रन की बदौलत 48 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बना लिए है।
बिहार पहली पारी में गोवा के द्वारा बनाए गए 267 रन के जवाब में 102 रन से अभी पीछे है। खराब मौसम की वजह से देर से शुरू हुए इस मैच में बिहार को खेल के दूसरे दिन दूसरा झटका अंकित राज के रूप में लगा। उनके बाद यह सिलसिला जारी रहा। अंकित 19 रन के स्कोर पर आउट हुए। वहीं बिहार के 41 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए। एक ओर जहां कप्तान आकाश राज ने बिहार का स्कोर बढ़ाना शुरू किया।
वहीं दूसरी ओर विकेट का गिरना जारी रहा। मेजबान को 86 रन के स्कोर पर लगातार तीन तीन झटके सरमन निगरोध, सोनू कुमार गुप्ता व सूरज कश्यप के रूप में लगा। गोवा के लिए हैरम्ब परब व दीप कासवंकर ने दो—दो व एसए मिश्रा ने एक विकेट लिए।
गोवा: पहली पारी में 59.1 ओवर में 267 पर आलआउट
बिहार: पहली पारी में 48 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन, अंकित राज 19, आकाश राज नाबाद 74, सरमन निगरोध 15, ए आनंद 32, अतिरिक्त 13, विकेट— हैरम्ब परब 2/27, दीप कासवंकर 2/40, एसए मिश्रा 1/22
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…