पटना: राजधानी पटना के वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी खेमनीचक स्तिथ मैदान पर खेले जा रहे वीर कुंवर सिंह स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का मुकाबला बिहार सेंट्रल स्कूल और अंशुल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमे बिहार सेन्ट्रल स्कूल ने अंशुल सीए को 3 विकेट से हरा दिया। आज का मुकाबला khelbihar.com के फेसबुक पेज और cricheroes पर लाइव दिखाया गया।
आज के मुकाबले में टॉस बिहार सेंट्रल स्कूल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 193 रन बनाये। जिसमे मोहित 45 रन,यश और अभिषेक 16-16 रन बनाये। गेंदबाजी में बिहार सेन्ट्रल स्कूल के सुधांशु ने चार विकेट,आशीष दो,आशीष और चैतैन्य को एक -एक विकेट मिला।
जबाब में उतरी बिहार सेन्ट्रल स्कूल की टीम ऋतिक रौशन के 44 रन,आशीष के नाबाद 33 रन और गौरव के 32 ,राज शेखर के 31 रनो के मदद से 30.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल करते हुए 7 विकेट खोकर 196 रन बनाये। गेंदबाजी में अंशुल सीए के गौतम और अरुण को तीन-तीन विकेट तथा राधे श्याम को एक विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच सुधांशु को अंजनी कुमार के द्वारा दिया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…