कराटे

सैयद मुश्ताक अली में बिहार की लगातार हार जारी,सौराष्ट्र ने बिहार को 8 विकेट से हराया

पटना : बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 में आज बिहार का मुकाबला सौराष्ट्र के साथ हुआ जिसमे एक बार फिर बिहार को हार का सामना करना पड़ा। बिहार इस टूर्नामेंट में सिर्फ नागालैंड के खिलाफ ही जीत दर्ज कर सकी है बाकि सभी चार मुकाबले हार गई है।

आज के मुकाबले में पिछले मुकाबले जो आंध्रा के खिलाफ हुआ था जिसमे बिहार की टीम ने शानदार शुरआत की और 181 रनो का बड़ा स्कोर बनाया था उसी को नजर में रखते हुए बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इस बार टीम अलग थी और गेंदबाज भी। हुआ यह की बिहार की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और पूरी टीम `19.4 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाकर ढेर हो गई।

टीम के लिए बिपिन ने 20 रन,बाबुल 19 रन,पियूष सिंह 21 रन,सचिन सिंह 15 रन,हर्षविक्रम नाबाद 15 रन,रोशन माधव 7 रन,आशुतोष अमन 6 रन,अनुज राज 6 रन,अभिजीत 2 रन,मंगल 1 रन और गनी 1 रन बनाये। गेंदबाजी में सौराष्ट्र के चेतन सकरिया तीन विकेट,जयदेव उनादकट दो विकेट,ए जडेजा दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी सौराष्ट्र की टीम देसाई के नाबाद 59 रन और सोल्डेन जैक्सन के नाबाद 26 रन तथा सामर्थ के 27 रन और पुजारा के 6 रनो के मदद से 14.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य 121 रन बनाकर हासिल कर लिया। इस तरह सौराष्ट इस मैच को 8 विकेट से जीत गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago