पटना 10 सितंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज द्वारा बीते गुरुवार 09 सितंबर को बीसीए को एक मेल किया गया जिसमे उन्होंने अपने सीईओ पद से इस्तीफ़े की बात की है। बीसीए सीईओ मनीष राज ने अपने स्वास्थ समस्या को देखते हुए अपने पद से इस्तफ़ा बीसीए को मेल कर दिया है।
जब खेलबिहार की बात इस मेल को लेकर सीईओ मनीष राज से हुए तो उन्होंने कहा कि” मैंने अपने स्वास्थ को लेकर अपने पद से इस्तफ़ा देना उचित समझा क्योकि मेरी तबियत अभी अच्छी नहीं है जिसके बजह से मै बीसीए और बिहार क्रिकेट को अपना समय नहीं दे पाऊंगा। इसलिए मैंने कल बीसीए को पद से इस्तफ़ा देते हुए मेल किया था।
उन्होंने आगे कहा ” अभी बीसीसीआई की घरेलु क्रिकेट शुरू होना है और बिहार के खिलाड़ियों का कैंप भी लगा हुआ है ऐसे में अगर मै समय नहीं दे पा रहा इसलिए बीसीए को अपना इस्तफ़ा देना उचित समझा। जब खेलबिहार ने उनसे पूछा की क्या बीसीए ने आपके इस्ताफे को स्वीकार कर लिया है तो इस पर मनीष राज ने बताया कि इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन बीसीए के ओर से मुझे अभी अराम करने के लिए कहा गया है।
इसी सवाल की जानकारी के लिए खेलबिहार ने बीसीए के क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह से संपर्क किया जिसपर श्री संजय कुमार सिंह ने कहा” बीसीए ने अभी मनीष जी का इस्तफ़ा स्वीकार नहीं किया है। वह स्वास्थ समस्याओं को लेकर अपना इस्तफ़ा देना चाहते थे लेकिन बीसीए की उनकी जरूरत है और वह आज भी बीसीए के लिए सीईओ के रूप में काम कर रहे है।
Share this content:
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…
पटना, 6 नवंबर 2026। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी)-टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट…
मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…
पटना, 5 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने आगामी सैयद मुश्ताक…