पटना 08 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल मैनेजर(जीएम) नीरज राठौर को शराब पीते गुरुवार की देर रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि” वह बीसीए के गेस्ट हाउस के एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे और हंगामा कर रहे थे । तभी स्थानीय लोगो मे से किसी ने पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलने पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंची और कार्रवाई की ।
पुलिस ने मौके से एक बोतल शराब और अन्य सामान बरामद किया गेस्ट हाउस से पुलिस पांच और लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची थी । थाने में सभी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई लेकिन कोई भी शराब के नशे में नहीं मिला ।
थानेदार एसके शाही ने मीडिया से कहा कि एक व्यक्ति को शराव पीते गिरफ्तार किया गया है । वह खुद को बीसीए का जीएम बता रहे हैं । बीसीए का गेस्ट हाउस अल्पना मार्केट के पास मानव इंक्लेव के फ्लैट नंबर 404 में है ।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि नीरज अक्सर वहां शराब पीते थे । कई बार उनके साथ उनके मित्र भी होते थे । कई बार अपार्टमेंट के लोगों ने आपत्ति जताई लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे । गुरुवार की देर रात नीरज शराब पी रहे थे और हंगामा भी कर रहे थे ।
इसके बाद किसी ने थाने को फोन कर इस बात की जानकारी दी । थानेदार एसके शाही के नेतृत्व में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया ।(खबर सोर्स: न्यूज़ पेपर में छपी ख़बर से बनाई गई है )
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…