बीसीए के बार्षिक आमसभा के बैठक को लेकर बीसीए लोकपाल ने दिया यह आदेश,देखे

Khelbihar.com

Patna: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में वार्षिक आमसभा के बैठक को लेकर चल रही तनाव पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल जस्टिस नीलू अग्रवाल (अवकाशप्राप्त) का फैसला आ गया है। इसकी जानकारी बीसीए के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उन्होंने अपने फैसले में कहा है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संविधान में जो चीजें वर्णित हैं उसके अनुसार वार्षिक आमसभा की बैठक को बुलाने की शक्ति संघ के अध्यक्ष में निहित है और इस तरह संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने एजीएम के लिए जो जगह और तारीख तय की है वह सही है।

बीसीए के लोकपाल ने यह फैसला मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उदय कुमार शर्मा बनाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी केस पर दी है। उदय कुमार शर्मा की ओर से सुबीर चंद्र मिश्रा जबकि राकेश कुमार तिवारी की ओर से नीरज सिंह ने लोकपाल के पास पक्ष रखा।

गौरतलब है कि अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बीसीए का एजीएम 31 जनवरी को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के होटल आदित्य इन में करने की घोषणा की है। वहीं सचिव संजय कुमार की ओर एजीएम 31 जनवरी को पटना के अलकाजार होटल में बुलाने की घोषणा की गई थी।

इस खबर को खेलबिहार ने भी छापा था कि जब दो अलग अलग जगह बैठक बुलाने की खबर मीडिया में आई थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago