पटना। पिंक बॉल टेस्ट मैच की शुरुआत होने के ऐतिहासिक अवसर पर बीसीए के सचिव की उपस्थिति बिहार क्रिकेट के लिए गौरव की बात होगी। ये बातें बीसीए के मीडिया मैनेजर संतोष झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के आमंत्रण पर इस दिवा- रात्री मैच में बीसीए सचिव संजय कुमार सहित देश – विदेश क्रिकेट एवं अन्य क्षेत्रों के कई प्रमुख हस्तियाँ भी शामिल होंगे। जारी प्रेस रीलीज़ मे बताया गया है की सचिव संजय कुमार इस मैच में बिहार के ओर से सम्मिलित होंगे तथा वहाँ BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली से बिहार क्रिकेट के विकास के लिए अहम मुद्दो पर चर्चा करेंगे जिसमे प्राथमिकता से एसोशिएशन के खुद का स्टेडियम, नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) के तर्ज पर बिहार क्रिकेट अकैडमी (BCA) को प्रारंभ करने की भी चर्चा होगी।
देश में होने वाले पहले पिंक बॉल दिवा-रात्रि टेस्ट मैच के आयोजन के लिए बीसीए साचिव ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली , सचिव जय साह और क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल के सभी पदाधिकारीयों को बधाई एवं मैच के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के लिए शुभकामनाएं दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…