बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलु क्रिकेट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आज,हेमन ट्रॉफी कैलेंडर होगा जारी

पटना 02 मार्च: बिहार क्रिकेट का सूखा अब खत्म जल्द हो सकता है बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आज अपने घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट की घोषणा किया जायेगा। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा पिछले दो साल से ज्यादा से सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कोई घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हुआ था।

बीसीए से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 3 मार्च 2022 को पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना स्थित मकान संख्या 46 में बिहार क्रिकेट संघ अपना घरेलू सत्र- 2022 को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर रही है। जिसमें बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह और टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह प्रेस-वार्ता कर बीसीए द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट्स सहित हेमन ट्रॉफी का कैलेंडर जारी करेंगे।

आपको बता दे सीनियर खिलाड़ियों के लिए हेमन ट्रॉफी बिहार के घरेलु क्रिकेट में सबसे बड़े टूर्नामेंट में माना जाता है। कल गुरुवार को पता चल जायेगा की किस आयु वर्ग के टूर्नामेंट कब होंगे और कैसे होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago