पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा 4 मार्च को एक सुचना अपने वेबसाइट पर जारी की थी की आगामी 25 मार्च को विशेष आम सभा का होने जा रहा है लेकिन समय और स्थान की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब बिहार क्रिकेट संघ ने एसजीएम का स्थान और समय सहित किन मुद्दों पर चर्चाएं होनी है उसकी भी घोषणा कर दी है।
दिनांक 25 मार्च 2022 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा, होटल गोल्डन सनराइज पाटलिपुत्रा, पटना में दिन के 1 बजे से होगी।
इस मुद्दों में सबसे महत्वपूर्ण होगा पटना उच्च न्यायालय के 2 मार्च के आदेश की। सूत्रों के अनुसार बीसीए अध्यक्ष गुट और सचिव गुट के बीच जो विवाद था जिस तरह से बीसीए से सचिव संजय कुमार पर आरोप लगाकर बीसीए से बाहर किया गया था उसी को लेकर बीसीए सचिव ने न्यायालय का दरबाजा खटखटाया था जिसपर सचिव की जीत बताई जा रही है।
अब देखना होगा क्या बिहार क्रिकेट संघ के विशेष आम सभा में बीसीए सचिव संजय कुमार को वापस बीसीए में जगह मिल पाती है या नहीं। बीसीए सचिव के एक नजदीकी सूत्रों ने बताया की बिहार क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार न्यायालय के आदेश के बाद ही बीसीए में फिर से आ गए है यह जो बीसीए ने एसजीएम रखा है वह सिर्फ इसकी पुष्टि के लिए है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…