बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी की बैठक संपन्न, देखें पूरी ख़बर

पटना : आज बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन आनंद मिश्रा के द्वारा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डोमेस्टिक क्रिकेट के लिए सारे जिलों को तैयार हो जाना चाहिए ।

आगामी 18 फरवरी से हेमन ट्रॉफी प्रारंभ किए जा रहे हैं । सारे मैच सभी जोन में करवाए जाएंगे सारे मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे ।12 फरवरी तक सभी जिले 25 खिलाड़ियों की सूची तैयार करा ले। निबंधन के लिए उन्हें एक लिंक दिया जाएगा जिस लिंक पर वह अपने खिलाड़ियों का निबंधन कर सकते हैं।

सभी जोन पर टूर्नामेंट कमिटी द्वारा ऑब्जर्वर और कन्वेनर बनाया जा रहा है,जो खेल का संचालन करेंगे।सारे मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे।जो भी खिलाड़ी इन डोमेस्टिक मैच में हिस्सा नहीं लेंगे वो आगामी बीसीसीआई के मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे।कोई भी खिलाड़ी गैर निबंधित टूर्नामेंट नही खेलेगा,और नही मानने पर प्रतिबंधित किया जा सकता है।

टूर्नामेंट कराने के लिए बीसीए टूर्नामेंट कमिटी से लिखित परमिशन लेना होगा और इसके लिए जिले की अनुमति के साथ बीसीए द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ेगा

पटना,बेगूसराय,वैशाली,नवादा,दरभंगा,पूर्णिया ,भागलपुर और कैमूर में जोन के खेले जाएंगे।18 फरवरी को पटना में उद्घाटन मैच होगा और 19 फरवरी से सारे जोन के मैच एक साथ प्रारंभ किए जाएंगे।जोनल चैंपियन के साथ रेस्ट ऑफ जोन की टीम भी बनेगी और 16 टीमों के बीच सुपर लीग मैच खेला जाएगा।

सुपर लीग के मैच तीन दिवसीय हो सकते है जबकि सेमी फाइनल और फाइनल मैच चार दिवसीय होंगे।हेमन के तुरंत बाद अंडर 19 और अंडर 15 मैच भी शुरू किए जाएंगे।इसके साथ साथ महिलाओं के जोनल मैच भी आयोजित होंगे।सभी जिले से सचिव सहित अधिकारियों से आग्रह है को वो अपने डिस्ट्रिक्ट की महिला टीम बनावे।कुल मिला कर यह तय है , जिसका बल्ला बोलेगा वही क्रिकेट खेलेगा।

बैठक में सदस्य विनय झा,मुकेश कुमार,कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम , अध्यक्ष आनंद मिश्रा और जीएम ऑपरेशन सुनील सिंह उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago