पटना 21 मार्च: बिहार में पहली बार बीसीए के द्वारा उर्जा स्टेडियम में आयोजित बिहार क्रिकेट लीग का आज चौथा मुकाबला अंगिका एवेंजर्स और दरभंगा डायमंड की टीम के बिच खेला गया जिसमे अंगिका एवेंजर्स ने दरभंगा डायमंड को एकतरफा मुकाबले में 58 रनों से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की .
पहले बल्लेबाजी करते हुए अंगिका एवेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाया जिसमे सुफियन आलम 50 रन ,गौरव कुमार नाबाद 24 रन ,और उत्कर्ष भास्कर ने `13 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में दरभंगा डायमंड के गेंदबाज विपुल कृष्णा को तीन ,सबीर खान को दो ,परमजीत सिंह ,अर्नव किशोर और इम्तेयाज आलम को एक एक विकेट मिला .
जबाब में उतरी दरभंगा की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 69 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे हर्ष राज नाबाद 25 रन ,बाबुल 16 रन बनाया इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नहीं बनाया .गेंदबाजी में आशुतोष अमन और निक्कू को तीन तीन ,राहुल को दो तथा सरफराज को एक विकेट मिला .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…