पटना 30 जून: बिहार के विकेटकीपर बल्लेबाज विपिन सौरभ को एलीट स्पोट्र्स ने विशेष ट्रेनिंग के लिए चेन्नई भेजा है। चेन्नई में वे रामजी श्रीनिवासन के ट्रेनिंग एकेडमी में 10 दिन तक विशेष प्रशिक्षण लेंगे।
यह जानकारी एलीट स्पोट्र्स के निदेशक निशांत दयाल ने दी। विपिन सौरभ को एलीट स्पोट्र्स के वाइस प्रेसिडेंट अजीत द्विवेदी, वाइस प्रेसिडेंट गुरजीत सोनी और रुपक कुमार ने बधाई दी है। गौरतलब है कि हाल ही एलीट स्पोट्र्स ने विपिन सौरभ से पांच साल का करार किया है जिसमें उसने किट समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा।
निशांत दयाल ने कहा कि एलीट स्पोट्र्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो एवं अन्य कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ जुड़ा हुआ है। वायजू को टीम इंडिया तक पहुंचाने में इलीट स्पोट्र्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है। एलीट स्पोट्र्स के वाइस प्रेसिडेंट गुरजीत सोनी ने कहा कि इलीट स्पोट्र्स खिलाड़ियों को बढ़ाने के लिए हमेशा काम करता रहता है।
विपिन सौरभ ने रवानगी से पूर्व कहा कि इस ट्रेनिंग से हमें काफी फायदा मिलेगा और खेल में निखार आयेगा। हम इस मदद के लिए एलीट स्पोट्र्स के शुक्रगुजार हैं।
गौरतलब है कि बिहार क्रिकेट लीग से विपिन सौरभ सुर्खियों में आये हैं। दरभंगा डायमंड्स की ओर से इस लीग में खेल रहे विपिन सौरभ ने शानदार बैटिंग की थी। बिपिन सौरभ ने बिहार क्रिकेट लीग में 6 मैचों में दो शतक, एक अर्धशतक के साथ सबसे ज्यादा 299 रन बनाये। उन्होंने कुल 19 छक्के और 27 चौके भी जमाए हैं। विकेट के पीछे कमाल दिखाते हुए सात को रन आउट किया। इसके पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित घरेलू टूर्नामेंटों में विपिन सौरभ ने बेहतर खेल दिखाया है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…