कराटे

बिहार दबंग,रॉयल चैलेंजर्स बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में जीते

  • बिहार दबंग,रॉयल चैलेंजर्स बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में जीते
  • बाल भारती विद्यालय में होगा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन – पवन शर्राफ

पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा आज दूसरे दिन बाल भारती विद्यालय नवगछिया में आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के पहले राउंड के संघर्षपूर्ण मैच में बिहार दबंग ने राइजिंग बिहार को 26-35,38-36,39-37 से,रॉयल चैलेंजर्स बिहार ने राइजिंग बिहार को 35-33,35-24 से पराजित किया।

बिहार दबंग की ओर से अंकित शर्मा,निशांत सिंह,अमित,पुष्कर ने,राइजिंग बिहार की ओर से संटू महाराज,मुकुल,अविनाश,नीतिन ने,रॉयल चैलेंजर्स बिहार की ओर से बादल कुमार,अमन कुमार,मो.सैफ,लाल बिहारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के दूसरे दिन के खेल की शुरूआत बाल भारती विद्यालय नवगछिया के अध्यक्ष पवन कुमार शर्राफ एवं बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया।

बाल भारती विद्यालय के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में बॉल बैडमिंटन की एक मजबूत टीम बनाई जायेगी। विद्यालय में बॉल बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का बेहतर आयोजन किया जायेगा।बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के बेहतर आयोजन के लिए सहयोग देने की घोषणा की।

अतिथियों का स्वागत बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डी.पी.सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य नवनीत सिंह ने किया। अध्यक्षता जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल ने किया।

इस अवसर पर बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा,कोषाध्यक्ष अभय प्रकाश मुनका,जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,जदयू जिला महासचिव पुष्पक सिंह,जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,समाज सेवी नरेश केडिया,सरपंच लल्लू सिंह,खेल शिक्षक विकास पांडेय,नवगछिया खेल संघ के संयोजक घनश्याम कुमार,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाईटर सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। मैचों का संचालन रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अमर आहूजा, विकास कुमार ने किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago