पटना 04 मार्च: मैंगलोर ( कर्नाटक ) में खेली जा रही 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के ” पूल सी ” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने एनसीआर दिल्ली को 35-24,35-28 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,राजू कुमार,सुमित कुमार,राहुल कुमार, अंकित कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि महिला वर्ग के युगल मुकाबले में बिहार की प्रिया सिंह,पूनम कुमारी की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइव्स मुकाबले में गत वर्ष की विजेता तमिलनाडु से संघर्ष करने के बाद 35-32,35-22 से हार का सामना करना पड़ा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…