Loading Now
×

बिहार आईपीएल के दूसरे दिन का ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, देखें।

पटना। बिहार सरकार के सोसाइटी एक्ट से निबंधित पूर्ववर्ती छात्र – युवा समागम की अंगीभूत इकाई और भारत सरकार उद्यम मंत्रालय से रजिस्टर्ड सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वाधान में स्कूली टूर्नामेंट के रूप में बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल / बीआईपीएल ) को लेकर सिलेक्शन ट्रायल प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज सिलेक्शन ट्रायल के दूसरे दिन बिहार के कई जिला के सैकड़ों नन्हे – मुन्ने बिहार के भविष्य व उदयीमान अंडर -13 व 17 आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।

अंडर -13 वर्ग में बल्लेबाज : वेद नारायण, रुद्र नारायण, प्रणव शाश्वत, संध्या कुमारी, प्रेरणा राज, अचिंत्य तेजस दिव्यांश, हार्दिक कात्यान, आरव प्रकाश झा, सन्नी कुमार, विराट यादव,शौर्य यादव, संयम मिश्रा, प्रतिक प्रियांशु, हिमांशु राज,सोनपरी, आदर्श राज, आदर्श कुमार सिंह, यशराज,अनामिका राज, आर्यन राज, अथर्व नारायण, संदीप्त कुमार,आयुष रंजन, रौनक कुमार, निशु निशांत, अनीश कुमार, अंश राज, अयान वर्मा, जीत ज्योति ,रवि रंजन कुमार, अनंत कुमार, आर्या सिंह बिसेन और गोविंद सिंह का चयन किया गया है।

IMG-20260501-WA0009 बिहार आईपीएल के दूसरे दिन का ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, देखें।

अंडर – 17 आयु वर्ग में : शान गोस्वामी, अभिनव सिन्हा, धर्मांशु रंजन, आदर्श राज, आदिद युसूफ , अमन कुमार, आनंद राज, सुधांशु सिंह, अंकुश राय, साहिल आलम, दिवाकर कुमार, शिवम कुमार, हर्ष राज, रौनक राज, अभिराज कुमार, हार्दिक कात्यान, आयुष वर्मा, अंशुमान कुमार, सूर्योम कृतज्ञ, गोलू कुमार, मर्जी प्रिंस सोनी, कुमार सौरव, आलोक कुमार दुबे, हर्षित शर्मा, अनमोल तिवारी, रौनक श्रीवास्तव और साहिल कुमार को चयन किया गया है।

यह सेलेक्शन प्रक्रिया राजधानी पटना के एसडीभी पब्लिक स्कूल, पटना – गया लाइन रोड, एन.एच- 83, परसा बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक कुरथौल पिलर नंबर- 67, पटना में पुनः कल 02 जून और अंतिम 03 जून 2026 तक चलेगी जिसके लिए खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक मान्य होगा जबकि पटना जिला से बाहर के खिलाड़ियों के लिए समय सीमा दोपहर 12 बजे तक दिया जाएगा।

IMG-20260529-WA0002 बिहार आईपीएल के दूसरे दिन का ट्रायल संपन्न, चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, देखें।

दूसरे दिन के चयन ट्रायल में जिस खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाया है वैसे खिलाड़ियों को एक और अवसर ट्रायल के अंतिम दिन कल 3 जून 2026 को दिया जाएगा। जिसके साथ खिलाड़ी को बिहार के मूल निवासी होने का कोई भी अपना एक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

इस मौके पर चयन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के अनुपस्थिति में मुख्य सदस्य कुमार उत्तम, रेहान, प्रकाश ओझा और सुजीत कुमार की देखरेख में आज ट्रायल संपन्न हुआ।

नोट:– सभी चयनित खिलाड़ी आयोजन समिति द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिनांक 04 जून 2026 को आवश्यक दस्तावेज के साथ ट्रायल स्थल एसडीभी पब्लिक स्कूल परसा बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक कुरथौल पिलर नंबर- 67 पटना में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण में लक्की जर्सी नंबर, जर्सी साइज के साथ पॉपुलर नेम अंकित करेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सूरज के नाबाद शतक से NextXi क्रिकेट अकादमी विजयी।

Next post

सुनामी फाइटर्स और सायकलोन ब्लास्टर्स कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के फाइनल में

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 8 = ?