स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सूरज के नाबाद शतक से NextXi क्रिकेट अकादमी विजयी।
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का आठवां लीग मुकाबला, NextXi Cricket Academy, बिहटा और ऊर्जा टर्फ, पटना के बीच खेला गया जिसमें NextXi Cricket Academy, बिहटा की टीम ने ऊर्जा टर्फ पटना को 267 रन से हराया।
इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष विशनुकान्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे.
आज का मैच NextXi Cricket Academy बिहटा और ऊर्जा टर्फ पटना के बीच खेला गया। NextXi Cricket Academy ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 406 रन 6 विकेट पर बनाई। NextXi क्रिकेट अकैडमी, बिहटा के लिए सर्वाधिक सूरज 112* रन, पंकज 77, श्रेयांस ने 61 और सागर 45 रन बनाए। संचित ने 5 ओवर में 61 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। वहीं सोनू और रक्षक ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी ऊर्जा टर्फ 26.1 ओवर में मात्र 139 रन 10 विकेट पर बना पाइ। सोनू ने 33 रन और अभिनव ने 28 रन बनायें। निर्मल ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए और उत्तम, आर्यन और पंकज ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम के पंकज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर :
NextXi Cricket Academy, बिहटा: 30 ओवर में 6 विकेट पर 406 रन, सूरज 112*, पंकज 77, श्रेयांस 61, मारकोस 57, सागर 45, अतिरिक्त 33, संचित 2/61, रक्षक 2/66, सोनू 2/71.
ऊर्जा टर्फ, पटना: 26.1 ओवर में 139 रन पर 10 विकेट, सोनू 33, अभिनव 28, विराट 17 अतिरिक्त 21, निर्मल 3/23, उत्तम 2/9, आर्यन 2/23, पंकज 2/29, Anurag 1/24.

Share this content:



Post Comment